गाजीपुर ।कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिंगेरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्राम टोडारपुर में बिजली के करंट से एक प्राइवेटकर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेई सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के बड़े भाई अरविंद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जेई श्याम अवध यादव, लाइनमैन संजय, शटडाउन कर्ता अजय यादव, फोर्टमैन ब्रजेश तथा मुख्तार यादव को नामजद किया है।
जानकारी के अनुसार टोडारपुर निवासी देवेंद्र यादव और हरेंद्र यादव अपने निजी कार्य के लिए इंदौर ग्राम निवासी सुड्डू राम, जो बिजली मिस्त्री का कार्य करता था, को पोल पर चढ़ाकर काम करा रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत सप्लाई चालू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।










