चन्दौली/वाराणसी: वंदना परिवार अपना 51वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस उपलक्ष्य में 20 अप्रैल 25 (रविवार) को अपने प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे एक ‘थैंक्स गिविंग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर के सभी गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यअतिथि जालान ग्रुप के केशव जालान एवं विशिष्ट अतिथि यूको बैंक के मैनेजर अविनाश पाण्डेय सहित मिस आकांक्षा झा मिस फेस ऑफ काशी, फर्स्ट रनर अप नॉर्थ इंडिया ने संयुक्त रूप द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्घाटन वंदना परिवार के कन्हैया लोहिया ने सभी अतिथियों और मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कन्हैया लोहिया ने स्वर्गीय मंगल चाँद लोहिया जी द्वारा 51 वर्ष पूर्व वंदना परिवार की स्थापना और 51 वर्ष के सफर पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अन्त में राजेश जोगाई एवम् श्याम जोगाई ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद दिया और पूरे प्रतिष्ठान का भ्रमण करा विभिन्न जानकारियां दी। इस अवसर प्रतिष्ठान कर्मचारियों सहित अन्य शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।