Search
Close this search box.

सर्राफा व्यापारियों संग डीएम की बैठक, बुलियन कारोबार सीमित करने की अपील

मीरजापुर। में सर्राफा व्यापारियों संग डीएम की बैठक, बुलियन कारोबार सीमित करने की अपीलमीरजापुर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सर्राफा व्यापारियों, बुलियन कारोबारियों और जीएसटी अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ रहे दबाव को कम करना तथा सोने के आयात में संतुलन स्थापित करना था।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत विश्व के सबसे बड़े स्वर्ण आयातक देशों में शामिल है और बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा सोने के आयात पर खर्च होती है। अंतरराष्ट्रीय युद्ध और वैश्विक अस्थिरता के कारण आयात लागत बढ़ रही है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ा है। उन्होंने व्यापारियों से बुलियन की अनावश्यक खरीद-बिक्री सीमित करने तथा पुराने गहनों के बदले नए गहनों की बिक्री को बढ़ावा देने की अपील की।

व्यापारियों ने प्रशासन की अपील का समर्थन करते हुए राष्ट्रहित में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में अधिकांश कारोबार पुराने आभूषणों के बदले नए आभूषण खरीदने पर आधारित है तथा बड़े पैमाने पर बुलियन व्यापार नहीं होता।

बैठक में प्रशासन ने व्यापारियों को सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने 21 मई 2026 तक चल रहे स्वजनगणा अभियान में सहयोग करने तथा भीषण गर्मी को देखते हुए दुकानों के बाहर पेयजल एवं आरओ मशीन लगाने की भी अपील की। बैठक में एडीएम, जीएसटी अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें