Search
Close this search box.

चुनाव परिणाम सनातन धर्म की विजय का प्रतीक : रौशन सिंह ‘चंदन’

बलिया । पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए सनातन धर्म एवं गौ रक्षा के प्रदेश प्रचारक तथा उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन रौशन सिंह “चंदन” ने कहा कि यह जीत सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि जब-जब सनातन धर्म का अपमान हुआ है, तब-तब जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से उसका जवाब दिया है।

रौशन सिंह ने कहा कि भारत सनातन परंपरा वाला देश है और यहां धर्म एवं संस्कृति का विरोध करने वालों को जनता लंबे समय तक स्वीकार नहीं करती। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक नेताओं के बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना मत देकर जवाब दिया है। उन्होंने इसे “अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत” बताया।

उन्होंने आगे कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में सनातन विचारधारा को समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में यह और मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों से समाज को बांटने की राजनीति छोड़कर सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें