बलिया । 15 जून 2026 पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन सभागार में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानांतरित हुए क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें माल्यार्पण किया तथा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को प्रेरणादायक बताते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी लाइन अक्षय कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








