Search
Close this search box.

जौनपुर: जफराबाद पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़, घायल शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और नकदी बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जौनपुर: थाना जफराबाद पुलिस ने बीती रात एक शातिर अंतरजनपदीय गौतस्कर को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया गया है।

घटना 06/07 जून 2025 की रात लगभग 12:20 बजे की है जब पुलिस टीम हौज टोल हाइवे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल से जाते देखा गया। पुलिस को देख वह खेतों की ओर भागने लगा और पीछा किए जाने पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

शैलेश यादव उर्फ धीरज यादव, पुत्र रामआसरे यादव उर्फ नन्हकू यादव, निवासी रेहटी तुल्लापुर, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 320 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

आरोपी के खिलाफ जौनपुर, वाराणसी और चंदौली जनपदों में गोवध, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह एक शातिर और वांछित अपराधी है जिसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना जफराबाद, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विपुल राय, दुर्गेश पांडेय, विक्रम सिंह रघुवंशी, कांस्टेबल दीपक दीक्षित, वीरेंद्र चौहान, प्रदीप यादव मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें