अयोध्या । राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी रामाशंकर मिश्रा की पहली एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने आई है। जांच में पता चला है कि रामाशंकर मिश्रा पिछले छह वर्षों से राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की राशि गिनने का कार्य कर रहा था।
आरोप है कि उसने चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी की, जिसके बाद जांच एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि चोरी में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह।





