Search
Close this search box.

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बैक हो रही टियागो को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, तीन की मौत

सहारनपुर। दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टियागो कार किसी कारणवश एक्सप्रेसवे पर बैक हो रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टियागो कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारण कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा।

ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें