वाराणसी । में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक बड़े सिंडीकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार के निर्देशन में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना तथा सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है, जो कथित रूप से बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे।
पुलिस के अनुसार गिरोह काफी समय से सक्रिय था और विभिन्न कंपनियों तथा संस्थानों में नौकरी लगाने का भरोसा देकर युवाओं को निशाना बना रहा था। प्रारंभिक जांच में कई अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन और संदिग्ध रिकॉर्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी








