Search
Close this search box.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में भव्य आयोजन, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

बलिया । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा रसड़ा में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि पतंजलि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिला संघचालक डॉ. रामबाबू तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग करने और नई पीढ़ी को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, एकाग्रता, आत्मविश्वास और अनुशासित जीवन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।

योग प्रशिक्षक नीरज सिंह ने आचार्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया तथा उनके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रीता सिंह ने किया, जबकि संयोजन व्यासजी पांडे ने संभाला। अंत में जयराम कुशवाहा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें