Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलिया में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

बलिया । जनपद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, बलिया में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, नोडल आईएएस अधिकारी साहब सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सहभागिता करते हुए जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर सभी को स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपनाकर सम्मान दे रहा है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने वाली जीवन पद्धति है। यह व्यक्ति को आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करता है। योग के नियमित अभ्यास से जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता का विकास होता है।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही जिले के सभी थानों पर भी सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें