चंदौली। Deen Dayal Upadhyay Nagar स्थित सरस्वती होटल में उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद चंदौली इकाई द्वारा आयोजित “पूर्वांचल रत्न अलंकरण सम्मान समारोह 2026” धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम सुंदर (कमांडेंट, सीआरपीएफ) एवं विशिष्ट अतिथि मेजर राम जी शर्मा, इंजीनियर संतोष ठाकुर (जीएम माइंस, उदयपुर) तथा कंचन गुप्ता (यूपीएससी में 9वीं रैंक, जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर) मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष संजय शर्मा (चंदौली) द्वारा अतिथियों के स्वागत व सम्मान से हुई।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 30 लोगों को “पूर्वांचल रत्न अलंकरण सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। इनमें पत्रकारिता, चिकित्सा, शिक्षा, समाज सेवा, खेल, आध्यात्मिक, सौंदर्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तित्व शामिल रहे।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में न्यू ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा 25 महिलाओं को “शक्ति श्री सम्मान” से नवाजा गया। वहीं परिवर्तन योगेश, नई दिल्ली की ओर से प्रकृति मिश्रा एवं आशीष तिवारी को “युवा नेतृत्व सम्मान 2026” प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान जनजागरूकता के उद्देश्य से संगीतबद्ध सामाजिक संदेशों और खेल से जुड़ी जानकारियों का भी आदान-प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आनंद कुमार श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, मनोज कुमार पाठक, वंदना दूबे, सभासद निधि तिवारी, विनीता अग्रहरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा, सुरेश अकेला एवं मनोज कुमार पाठक ने किया, जबकि अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली








