Search
Close this search box.

लखनऊ में हनी ट्रैप सरगना आतिका सिद्दीकी गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म व 25 लाख की रंगदारी का आरोप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हनी ट्रैप गिरोह चलाने के आरोप में पुलिस ने सरगना आतिका सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला पर भोले-भाले युवकों और किशोरों को अपने जाल में फंसाकर उनके परिवारों से मोटी रकम वसूलने के गंभीर आरोप हैं।

मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले जाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, वहां कई दिनों तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए और अश्लील वीडियो तैयार किए गए। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए परिवार को ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना ठाकुरगंज में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और रंगदारी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज की और शनिवार को मुख्य आरोपी आतिका सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने बचाव में नाबालिग, एक पत्रकार और दो अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस जांच में यह दावा फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी।

Leave a Comment

और पढ़ें