वाराणसी । के जैतपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औसानगंज इलाके में अवैध जुए के बड़े नेटवर्क के संचालन की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, निक्की जायसवाल के खंडहरनुमा मकान में प्रतिदिन सीमित समय के भीतर करोड़ों रुपये का जुआ खेला जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह गतिविधि सुबह करीब 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होती है, जिसमें भारी रकम दांव पर लगाई जाती है।
सूत्रों का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन अजय जायसवाल नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है, जो राजा तालाब क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी अवैध गतिविधि के बावजूद अब तक कोई ठोस पुलिस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।








