Search
Close this search box.

महमदपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सशक्तिकरण, सोलर ऊर्जा से बढ़ेगी आय

राजातालाब । क्षेत्र में विकास और महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई, जब जिलाधिकारी प्रखर कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ने आराजी लाइन विकासखंड के ग्राम पंचायत महमदपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित मां शीतला स्वयं सहायता समूह द्वारा चलाए जा रहे दोना-पत्तल निर्माण यूनिट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान समूह की महिलाओं को मशीनों के माध्यम से कुशलतापूर्वक कार्य करते देखकर अधिकारियों ने सराहना की। समूह की अध्यक्ष सीमा पटेल ने यूनिट की कार्यप्रणाली और उत्पादन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

महिलाओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ने से उनकी आय प्रभावित हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि यूनिट को सोलर ऊर्जा से जोड़ा जाए, जिससे बिजली खर्च शून्य हो सके और महिलाओं की आय में वृद्धि हो।

इस पहल से न केवल ऊर्जा बचत होगी, बल्कि समूह की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस अवसर पर उपयुक्त स्वत रोजगार, बीडीओ, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें