Search
Close this search box.

जहांगीर खान का पलटवार: ‘खेल शुरू तुमने किया, खत्म हम करेंगे

पश्चिम बंगाल की सियासत में बयानबाजी तेज होती जा रही है। आईपीएस अजय पाल शर्मा द्वारा टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान के घर जाकर चेतावनी देने के बाद अब जहांगीर खान ने तीखा जवाब दिया है। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि “ये लोग बहुत खेल दिखा रहे हैं, लेकिन खेल तुम लोगों ने शुरू किया है, खत्म हम करेंगे।

उनके इस बयान से राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।जहांगीर खान ने आगे कहा, “पिक्चर अभी बाकी है दोस्त, अभी तो खेल शुरू हुआ है।” उन्होंने केंद्रीय बलों की तैनाती पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “तुम लोग सोच रहे हो कि CRPF के लोगों को लाकर हमें डरा दोगे, लेकिन यहां के लोग अगर पैदल चल पड़ें तो तुम लोग हवा में उड़ जाओगे।

इस बयान को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बढ़ते तनाव के रूप में देखा जा रहा है। चुनावी माहौल में ऐसे तीखे बयान आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरणों को और प्रभावित कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें