Search
Close this search box.

कज्जाकपुरा और सोनकर बस्ती में 1.78 करोड़ की सीवर परियोजना का शिलान्यास, जलभराव से मिलेगी राहत

वाराणसी। शहर के कज्जाकपुरा, लॉट भैरव स्थित सोनकर बस्ती और दाल मिल क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव और गंदगी की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने 1.78 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना का शुभारंभ किया। रविवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने आदमपुर जोन के राजघाट और हनुमान फाटक वार्ड में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया।

करीब 1 करोड़ 78 लाख 98 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के तहत 80 मीटर मुख्य सीवर लाइन आधुनिक ट्रैन्चलेस तकनीक से बिछाई जाएगी, जिससे सड़क खोदने की आवश्यकता नहीं होगी। इस योजना का लाभ क्षेत्र के लगभग 50 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा और उन्हें जलभराव व गंदगी की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से वाराणसी में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि, पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें