वाराणसी । जनपद के लोहता थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरपालपुर क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेले जाने की सूचना गुप्त रूप से थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय को मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पुलिस टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी कराई।
पुलिस कार्रवाई के दौरान समीम, अब्दुल समद और जहांगीर को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी लोहता थाना क्षेत्र के कनईसराय और हरपालपुर के निवासी बताए गए हैं। मौके से पुलिस ने 52 ताश के पत्ते, 950 रुपये की जुआ राशि तथा आरोपियों की जामा तलाशी में 380 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। इस अभियान में थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय के नेतृत्व में कस्बा प्रभारी ऋतुराज सिंह, उपनिरीक्षक रवि गोंड, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह, मोहन कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।








