Search
Close this search box.

वाराणसी: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

वाराणसी: रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के मिल्कीचक स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार की शाम को लगभग 5:40 बजे रेलवे लाइन पार करते समय इलाहाबाद से वाराणसी जा रहे ट्रेन की चपेट में आने से राजातालाब थाना क्षेत्र के गौरा निवासी हरिजन बस्ती के मोहन राम नामक 60 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहन सराय चौकी प्रभारी सुफियान खान ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। ग्राम प्रधान गौरा प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने बताया कि मृतक मोहनलाल हरिजन को एक लड़की व पांच लड़का है, जिसमें एक लड़का अविवाहित है बाकी सभी शादीशुदा है। मृतक मजदूरी का काम करता था। घटना की सूचना पाकर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश