Search
Close this search box.

मिर्जापुर की राजनीति में नया मोड़: तीन साल बाद उसी दिन IAS पद से दिव्या मित्तल का इस्तीफा

मिर्जापुर । जिले की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्ष की प्रशासनिक सेवा के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से त्यागपत्र दे दिया है। उनके इस्तीफे की तारीख को लेकर मिर्जापुर में एक दिलचस्प संयोग चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्ष पहले मां विंध्यवासिनी जयंती के अवसर पर ही दिव्या मित्तल को मिर्जापुर से विदाई दी गई थी। अब उसी दिन उनके IAS पद से इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद इस संयोग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मिर्जापुर की जिलाधिकारी के रूप में दिव्या मित्तल का कार्यकाल काफी चर्चित रहा था। मां विंध्यवासिनी धाम से उनके जुड़ाव और जिले में उनके कार्यकाल को याद करते हुए सोशल मीडिया पर लोग इस घटनाक्रम को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं।

अब सवाल यह उठ रहा है कि यह महज संयोग है, मां विंध्यवासिनी का बुलावा है या फिर दिव्या मित्तल के जीवन में किसी नई शुरुआत और रणनीति का संकेत?हालांकि, उनके इस्तीफे की वास्तविक वजह और भविष्य की भूमिका को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। आने वाले समय में तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Leave a Comment