Search
Close this search box.

पहाड़ी यादव बस्ती की बदहाली पर उठे सवाल, सड़क-नाली की समस्या से ग्रामीण परेशान

वाराणसी । नगर निगम वार्ड नंबर 38 ककरमत्ता के पहाड़ी गांव स्थित यादव बस्ती में सड़क, जलनिकासी और साफ-सफाई की समस्याएं वर्षों से बनी हुई हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम, स्मार्ट सिटी और मुख्यमंत्री जनसुनवाई (IGRS) के माध्यम से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

बरसात के दिनों में जलभराव और गंदगी के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर स्थलीय निरीक्षण कराकर सड़क निर्माण, नाली की व्यवस्था और विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर कार्य चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों की समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करने और समस्याओं के समाधान की समयसीमा निर्धारित करने की मांग की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अरुण यादव, अमन यादव, राधेश्याम यादव, मनोज कुमार यादव, संदीप यादव, रोहित यादव, संजय यादव समेत समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment