Lucknow: यूपी में एक बार फिर ट्रेन को डिरेल कराने की कोशिश की गई है। लखनऊ से नई दिल्ली रेल मार्ग पर ये बड़ा हादसा टला है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मलिहाबाद और काकोरी रेलवे स्टेशन के बीच में रेलवे ट्रैक पर लकड़ी रखा गया था।
लकड़ी का टुकड़ा बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में फंस गया था। दो फीट लंबे और 10 किलो वजनी लकड़ी के टुकड़े ट्रेन टकरा गई।हालांकि, लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस कारण करीब दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा।









