Search
Close this search box.

घमहा गांव हत्याकांड पर सियासी हलचल तेज, विधायकों ने पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

वाराणसी । के गोमती जोन अंतर्गत घमहा गांव में मनीष सिंह की निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जनप्रतिनिधियों का पीड़ित परिवार के घर पहुंचना लगातार जारी है। पिंडरा विधायक अवधेश सिंह और सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मृतक के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

दोनों विधायकों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस जघन्य हत्या में शामिल दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने शासन स्तर से हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

इस दौरान पुलिस कमिश्नरेट के गोमती जोन की डीसीपी नीतू काद्दयान की टीम मौके पर मुस्तैद रही और सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जांच प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के बीच पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

Leave a Comment

और पढ़ें