Search
Close this search box.

काशी पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, कल गौप्रहरी प्रतियोगिता के विजेताओं को करेंगे सम्मानित

वाराणसी । में परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन हुआ। वे भोर में काशी पहुंचे और सायंकाल भक्तों को दर्शन देने के साथ आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। शंकराचार्य जी 1 मई तक काशी में प्रवास करेंगे, जिसके बाद 2 मई को गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय के अनुसार, 3 मई को गोरखपुर से 81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इसी क्रम में 30 अप्रैल को सायं 4:30 बजे श्रीविद्यामठ में श्रीगुरुकुलम न्यास द्वारा गौप्रहरी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में शंकराचार्य जी महाराज अपने कर कमलों से प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Comment

और पढ़ें