वाराणसी । के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरघाट स्थित धर्मकूप मुहल्ले में तेज आंधी के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। माता वट सावित्री मंदिर के ऊपर स्थित अति प्राचीन कांचन वट वृक्ष की कई मोटी डालियाँ अचानक टूटकर नीचे गिर गईं। घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
गिरती हुई डालियों की चपेट में आकर पास से गुजर रहे बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। सड़क पर पेड़ की बड़ी-बड़ी डालियाँ गिरने से आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रास्ता साफ कराने व बिजली व्यवस्था बहाल करने का कार्य शुरू किया गया।








