वाराणसी: लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी।
इंस्पेक्टर लालपुर-पांडेयपुर राजीव कुमार सिंह ने कमलेश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है।
कार्यक्रम के दौरान थाना के अन्य पुलिसकर्मियों ने भी खुशी जाहिर की और उनके कार्यों की सराहना की। सभी ने विश्वास जताया कि नए पद पर भी वे अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
पुलिस विभाग में इस पदोन्नति को एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जो अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।









