Search
Close this search box.

सोनभद्र: जरूरतमंदों को कंबल वितरण व भोजन, नशा मुक्ति को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी शिव सरोवर स्थित भिखारी बाबा आश्रम पर बुधवार को जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण एवं भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा महिलाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी उर्फ जंगली बाबा उर्फ दीनबंधु उर्फ रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ठंड से बचाव के लिए सामाजिक सहयोग से आश्रम पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाते हैं। इसी क्रम में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी जरूरतमंदों को कंबल देने के साथ भोजन भी कराया गया। यह कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

भिखारी बाबा ने बताया कि इस अवसर पर शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा महिलाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया।

कंबल उपलब्ध कराने में लैंको प्रबंधक एस.के. द्विवेदी, रामचंद्र गुप्ता, जय प्रकाश केशरी, मातूराम जैन, पवन अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अप्रेरण अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह राय साहब, सालिक राम साहू, समाजसेविका ज्योति केशरी, शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष किरन मोदनवाल, चिंता मौर्या, विनीता गुप्ता, शशि उमर वैश्य और सुशीला पाठक का विशेष योगदान रहा।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 2 जनवरी को नक्सल प्रभावित क्षेत्र गायमाता धाम खोड़ैला में जिला प्रशासन और समाजसेवियों के सहयोग से हजारों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया था। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन कर लोगों को भोजन कराया गया था।

इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात 20 सीआरपीएफ जवानों को भी कंबल व भोजन उपलब्ध कराया गया। इसमें छात्र शक्ति के मालिक विधायक उमाशंकर सिंह के मैनेजर पंकज सिंह और बोरवेल के आनंद सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें