Search
Close this search box.

सपा ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया, 2027 चुनाव में वापसी का संकल्प, वरुणा नदी को बनाया नया राजनीतिक मुद्दा

वाराणसी । में समाजवादी पार्टी (सपा) के महानगर अध्यक्ष (युवा सभा) राहुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सत्ता में वापसी का संकल्प दोहराया और संगठन को मजबूत करने का दावा किया।

कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए। राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने गंगा नदी को आस्था और विकास से जोड़कर राजनीतिक लाभ लिया, उसी तरह अब सपा वरुणा नदी के मुद्दे को जनसमस्याओं से जोड़कर उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी हो रही है और इसे आगामी चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठजोड़ की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि सपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उत्तर प्रदेश में विकास की नई दिशा देगी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर प्रदर्शित कर एनडीए सरकार पर कटाक्ष भी किया और चुनावी तैयारियों को तेज करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें