चन्दौली। /डीडीयू नगर स्थित द गुरुकुलम स्कूल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु फायर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग, चंदौली के ए.एस.आई. मनोज सिंह एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित उपयोग, आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा सुरक्षित निकासी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका मुखर्जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं।
विद्यालय परिवार ने अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग, चंदौली तथा ए.एस.आई. मनोज सिंह एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अग्निशमन यंत्रों के संचालन का प्रत्यक्ष अभ्यास किया और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने की तकनीकें सीखीं, जिससे उनके भीतर सुरक्षा के प्रति समझ और जिम्मेदारी की भावना और अधिक मजबूत हुई।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे व्यावहारिक प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी छात्र किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिना घबराहट के सही कदम उठा सकें और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ सके। कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रभावी रहा सभी ने सराहा।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।







