Search
Close this search box.

जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मिर्जापुर । में जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चिल्ह थाना क्षेत्र निवासी नन्हकू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पूर्व एसओजी टीम ने उन्हें हेरोइन की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

परिजनों के अनुसार जेल में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन जेल प्रशासन ने समय रहते उचित इलाज नहीं कराया। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दिए जाने के बावजूद जेलकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उनकी मौत हो गई।

कैदी की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस एवं जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर इलाज उपलब्ध कराया जाता तो नन्हकू सिंह की जान बच सकती थी।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। वहीं परिजन दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कैदी की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें