Search
Close this search box.

आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी का खुलासा, संडीला पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

हरदोई (संडीला)। संडीला थाना क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल 2026 को ग्राम गरिंदखेड़ा निवासी प्रीती देवी ने थाना संडीला में शिकायत दर्ज कराई थी कि लालामऊ गांव स्थित विद्यालय परिसर के आंगनवाड़ी केंद्र से अज्ञात चोर 2 पंखे, गैस चूल्हा और म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले गए हैं।

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में श्यामू उर्फ पिकल्या और राजेश पुत्र नत्था शामिल हैं। पुलिस ने चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है, जिसमें 2 पंखे, 1 गैस चूल्हा और 1 म्यूजिक सिस्टम शामिल है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अमरेश कुमार, हृदयराम यादव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने समन्वय के साथ कार्य करते हुए मामले का सफल खुलासा किया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ओमजीत यादव उजाला संचार न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें