Search
Close this search box.

संडीला में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत निकली स्कूटी रैली, सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग

हरदोई (संडीला)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत संडीला क्षेत्र में स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्का सिंह अर्कवंशी मौजूद रहीं।

रैली का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति प्रेरित करना रहा। इस दौरान महिलाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेते हुए नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के संयोजक अंगूरी शंकर सिन्हा रहे, जबकि आयोजन में महेंद्र सोनी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

ओमजीत यादव उजाला संचार न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें