Search
Close this search box.

यूपी: एनकाउंटर में मारा गया हत्या और रेप का आरोपी, यूपी पुलिस ने रखा था 1 लाख का इनाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में महिला से रेप की कोशिश और हत्या करने वाले आरोपी अजय द्विवेदी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी के भाई दिनेश की गिरफ्तार के बाद अजय पर एक लाख का इनाम लखनऊ पुलिस ने घोषित किया था।

आरोपी अजय द्विवेदी पर करीब 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। देर रात लखनऊ पुलिस के साथ अजय की मुठभेड़ हुई। घेरे जाने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली से अजय घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के दौरान मौत उसकी मौत हो गई।

आरोपी दिनेश और अजय पर महिला की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। महिला वाराणसी में इंटरव्यू देकर अपने भाई के घर लखनऊ आ रही थी, लेकिन वो घर नहीं पहुंची। ऑटो चालक ने बस स्टेशन से उसे दूसरे रास्ते ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने उसका विरोध किया तो मौत के घाट उतार दिया था।

इस घटना से लखनऊ समेत पूरे प्रदेश हड़कंप मच गया था। पुलिस ने आरोपी अजय को मलिहाबाद के देवा रेटोरेंट के पास घेरकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन क्रॉस फायरिंग के दौरान वो मारा गया।

दोनों भाईयों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान दुबग्गा के हिस्ट्रीशीटर अजय कुमार द्विवेदी के तौर पर हुई। अजय और दिनेश दोनों भाई है। दोनों का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है। अजय पर 23 और दिनेश पर 9 मुकदमे दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक अजय द्विवेदी पहले भी बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका था। वहीं पुलिस ने इसके भाई दिनेश को मलिहाबाद कस्बे के संन्यासी बाग से आज ही गिरफ्तार किया था।

कब और क्या हुआ

बीते बुधवार को सुबह महिला का शव लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक आम के बाग में पड़ा मिला था। इस मामले में 7 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के भाई दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आरोपी अजय फरार हो गया था। अजय की तलाश में पुलिस जुटी थी। इसी बीच शुक्रवार रात को मलिहाबाद क्षेत्र के देवम लान के पास पुलिस और अजय के बीच मुठभेड़ हो गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अजय की मौत हो गई है। आरोपी अजय पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी अजय ही महिला को ऑटो में बैठा कर मलिहाबाद ले गया था। आरोपी दिनेश ने बताया कि उसने महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन जब महिला ने विरोध किया तो उसका गोल घोंटकर हत्या कर दी है।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें