मीरजापुर । के कोतवाली शहर क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल पुलिस चौकी के पास 29 अप्रैल 2026 को हुई घटना के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौकी प्रभारी सदर अस्पताल उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर में मामला पंजीकृत किया गया।
नामजद आरोपियों में भरत तिवारी, मनोज त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी निवासी ग्राम मेवली थाना कोतवाली देहात तथा विक्की उर्फ हरेंद्र प्रताप निवासी रामबाग थाना कोतवाली शहर शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 191(2), 121(1), 352, 351(2), 324(4)(5) और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—भरत तिवारी, मनोज त्रिपाठी और विकास त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।








