Search
Close this search box.

वाराणसी: रात की मारपीट से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने शव रखकर रोड जाम किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: लालपुर थाना अंतर्गत हुकुलगंज क्षेत्र में बीती रात हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी नहीं बच सका।

घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने महिला का शव सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस कारण क्षेत्र में भारी भीड़ और आवागमन बाधित रहा।

परिजनों ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें