Search
Close this search box.

Varanasi: स्कूटी से जा रहे दो दोस्तों को टैंकर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Varanasi: जिले में बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत रिंग रोड चौराहे पर शनिवार की सुबह हादसा हुआ। गैस लदे टैंकर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

दोस्त के साथ स्कूटी से जा रहा था युवक
चोलापुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर नियार निवासी शुभम चौबे पुत्र असीम चौबे पहाड़िया निवासी अपने दोस्त यीशु सिंह के साथ राजातालाब की तरफ से स्कूटी से हरहुआ की तरफ आ रहा था। सुबह करीब 10:00 बजे वह रिंग रोड चौराहे पर पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आ रहे गैस लदे टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

इस वजह से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर चालक वाहन को बाबतपुर की तरफ मोड़ रहा था, इसी दौरान स्कूटी सवार युवक उससे टकरा गए। दुर्घटना के बाद शुभम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त यीशु सिंह घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी।

घटना को लेकर थानाध्यक्ष बड़ागांव अजय पांडेय द्वारा बताया गया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है। कहा कि टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। 

Leave a Comment

और पढ़ें