Search
Close this search box.

वाराणसी के नए सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने संभाला कार्यभार, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्राथमिकत

वाराणसी। 02 जून 2026 उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार ने मंगलवार को वाराणसी में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, नियमित टीकाकरण, संचारी रोगों की रोकथाम तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने की बात कही।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की सेवाओं की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए समन्वित प्रयास किए

Leave a Comment

और पढ़ें