Search
Close this search box.

चोलापुर के नेहिया गांव में हिंसक झड़प, एसीपी समेत पुलिसकर्मी घायल, क्षेत्र में तनाव कायम

वाराणसी ।के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहिया गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते उग्र नारेबाजी और मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया।

इसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया गया। इस घटना में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना घायल हो गए। साथ ही एक दरोगा और एक सिपाही के भी चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें