बलिया । जनपद में कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 28 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9:50 बजे की गई, जबकि पीड़िता की तहरीर पर मामला 22 अप्रैल को दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद से ही आरोपी की तलाश लगातार जारी थी और विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।
इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने प्रताप राय का डेरा क्षेत्र में छापेमारी कर 44 वर्षीय श्यामलाल बिंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








