Search
Close this search box.

गोगांव में सात करोड़ की कटानरोधी परियोजना तेज़ी से प्रगति पर, ग्रामीणों में खुशी की लहर

मिर्जापुर । के जिगना थाना क्षेत्र स्थित गोगांव गांव में गंगा नदी के किनारे चल रही सात करोड़ रुपये की कटानरोधी परियोजना निर्धारित मानकों के अनुरूप तेज़ी से आगे बढ़ रही है। वर्षों से गंगा कटान की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। 415 मीटर लंबाई में स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मजबूत पत्थर के बोल्डर, चौकोर पत्थर और जालीदार संरचना लगाई जा रही है, जिससे बाढ़ और कटान के दबाव का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।

बरसात से पहले अधिकतम कार्य पूरा करने के उद्देश्य से मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाई गई है। कार्यदायी संस्था ने मानसून से पहले 70 प्रतिशत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। हाल ही में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, सोन संगठन वाराणसी के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की सराहना करते हुए अधिकारियों से नियमित निरीक्षण जारी रखने की मांग की है। उनका कहना है कि परियोजना पूरी होने पर गांव की आबादी, कृषि भूमि और आजीविका को गंगा कटान के खतरे से स्थायी सुरक्षा मिल सकेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें