Search
Close this search box.

वाराणसी: लोहता में मोबाइल छिनैती करने वाला युवक गिरफ्तार, एक मोबाइल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त रिंग रोड के आसपास राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देता था।

गिरफ्तार युवक की पहचान आदर्श मिश्रा निवासी खेवली भतसार गांव, थाना जनसा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

इस कार्रवाई को लोहता थानाध्यक्ष राजबहादुर मौर्य के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी टीम में कोटवां चौकी इंचार्ज मो. परवेज, शिवाकांत सिंह, राशिद खान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें