Search
Close this search box.

सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी: प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए एडवोकेट दिनेश कुमार सिंह ने रखे अपने विचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: दी सेंट्रल बार एसोसिएशन बनारस की प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए एडवोकेट दिनेश कुमार सिंह (डी.के.) ने अधिवक्ताओं के हितों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को बैठने के लिए उचित और व्यवस्थित चेंबर की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही बार लाइब्रेरी, बिजली, पानी और कचहरी परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था अनिवार्य है।

उन्होंने कचहरी परिसर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में यह बेहद जरूरी है। इसके अलावा अधिवक्ताओं के लिए मेडिकल सुविधाएं, फ्री इंश्योरेंस, ₹10,000 पेंशन की व्यवस्था तथा उम्रदराज अधिवक्ताओं के लिए भारत सरकार की ओर से विशेष स्वास्थ्य एवं पेंशन सुविधा लागू होनी चाहिए।

एडवोकेट दिनेश कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि इसके लिए विशेष कानून बनाया जाए तथा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट) को जल्द लागू किया जाए।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अधिवक्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। साथ ही अधिवक्ता समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें