Search
Close this search box.

“ऑटो का परमिट कहाँ है?”—नहीं मिला जवाब, सिगरा पुलिस ने चार वाहन किए सीज

वाराणसी । पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कमिश्नरेट वाराणसी में बिना वैध परमिट के वाहन संचालन और यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में सिगरा थाना पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

जांच के दौरान जब एक ऑटो चालक से वैध परमिट के बारे में पूछा गया और वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, तो थाना प्रभारी ने तत्काल वाहन सीज करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान ऐसे चार वाहन पकड़े गए जो बिना वैध परमिट के संचालित हो रहे थे।

साथ ही कुछ वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत अत्यधिक तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम भी लगे मिले, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था। पुलिस ने सभी चार वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

सिगरा पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना परमिट वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें