Search
Close this search box.

काशी पहुंचे अखिलेश यादव के बच्चों ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

वाराणसी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य अर्जुन यादव और टीना यादव ने सोमवार को काशी पहुंचकर बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे। दोनों ने भगवान से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। उनके काशी आगमन और मंदिर दर्शन को लेकर समर्थकों में भी उत्साह देखा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें