वाराणसी। जनपद के ग्राम बछावँ में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 से अधिक लोगों की भीड़ देखने को मिली।
रैली का शुभारंभ ग्राम बछावँ स्थित डिह बाबा मंदिर से हुआ, जो बछावँ बाजार होते हुए पुनः डिह बाबा मंदिर पर आकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में लोगों ने बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार करते हुए जयकारे लगाए और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

रैली को सफल बनाने में ग्राम सभा के सभी सम्मानित ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान बच्चा लाल पटेल, राकेश कुमार सरोज, शिवम, जितेंद्र कुमार बाबू, मुकेश पटेल, सुनील पटेल, राजकुमार राव (गुड्डू), कन्हैया, डॉ. भीम, जगदीश, संजीव मास्टर, संदीप कनौजिया, महेश यादव, रमेश यादव, राजेश विजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।










