Search
Close this search box.

वाराणसी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर नेताओं ने रखे विचार, भव्य जुलूस निकाला गया

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हैश राज विश्वकर्मा एवं लोहता मंडल के नेता संतोष चौधरी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके योगदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश की स्वतंत्रता के बाद संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत को एक सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की।

नेताओं ने बताया कि बाबा साहब ने समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उनके प्रयासों से देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार, स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी मिली। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा दें।

जयंती के उपलक्ष्य में शासन-प्रशासन की देखरेख में भव्य जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें