Search
Close this search box.

बलिया में 83 नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को वितरित हुए नियुक्ति पत्र

बलिया । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2024 के तहत अधीनस्थ कृषि सेवा (वर्ग-3) प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई। कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश के क्रम में जनपद बलिया के लिए आवंटित 83 चयनित अभ्यर्थियों को 25 अगस्त 2026 को विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा एवं परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्तियां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कृषि सेवा नियमावली-1993 (यथासंशोधित-2019) के अंतर्गत प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी (वर्ग-3) के पद पर की गई हैं।

नवनियुक्त कर्मचारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत ₹25,500 से ₹81,100 का वेतनमान तथा ₹2,400 ग्रेड पे देय होगा। नियुक्ति एवं तैनाती मानव सम्पदा पोर्टल पर चयनित विकल्प के आधार पर की गई है।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी शत्रुध्न सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें