Search
Close this search box.

विषैले जंतु के काटने से 40 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र । दुद्धी विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बीडर निवासी 40 वर्षीय महिला की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह अनीता देवी (40) पत्नी नागेंद्र कुमार पटेल को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। जहर का असर होने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई।

बताया गया कि उपचार के दौरान अथवा अस्पताल पहुंचने से पहले ही अनीता देवी ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है।

Leave a Comment

और पढ़ें