Search
Close this search box.

झूलन अंसारी बने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत गुट) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी

बलिया । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत गुट) उत्तर प्रदेश ने संगठन विस्तार के क्रम में बलिया निवासी झूलन अंसारी को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी (उत्तर प्रदेश) मनोनीत किया है। उनका मनोनयन पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता मुरैली मनोहर पाण्डेय द्वारा जारी किया गया।

जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि झूलन अंसारी की सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता से किसान प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार और अधिक प्रभावी ढंग से होगा।

पार्टी ने उनसे संगठन के सिद्धांतों एवं अनुशासन का पालन करते हुए किसान प्रकोष्ठ को मजबूत, सक्रिय और गतिशील बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की अपेक्षा की है। साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारधारा को किसानों एवं आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का भरोसा जताया गया है।

झूलन अंसारी स्वर्गीय जवाहिर मियां के पुत्र हैं और राजेन्द्र नगर, जनपद बलिया के निवासी हैं। उनके मनोनयन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें