सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर में आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप और आईपैड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
10वीं कक्षा में एचपी चिल्ड्रन्स एकेडमी की अक्षिता गुप्ता ने 99.40 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुज कसौधन को 98.5 प्रतिशत अंक मिले। वहीं 12वीं कक्षा में सेंट जोजेफ स्कूल गोरखनाथ के अनमोल अग्रवाल और गौरांग भटेजा ने 98.5 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि अनुष्का यादव ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्र ही देश और समाज का भविष्य हैं।







